ramcharitmanas

कबीर के मगहर में नरेन्द्र मोदी, कबीर की आड़ में विरोधियों पर साधा निशाना

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (12:31 IST)
संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कबीर ने समाज को नई दिशा दिखाई। 
 
कबीर की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में मगहर पहुंचे मोदी ने कहा कि कबीर ऐसे शख्सियत से थे जो धूल से उठे, लेकिन माधे का चंदन बन गए। उन्होंने समाज को नई दिशा दिखाई। 
 
मोदी ने कहा कि कबीर का सारा जीवन सत्य की खोज और असत्य का खंडन में बीता। उन्होंने समाज से जात पांत के भेद को तोड़ा। 
 
मोदी ने कबीर के दोहों को उद्धृत करते हुए कहा संत कबीर ने सामाजिक आडंबरों और बुराइयों पर करारी चोट की। वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़े। उल्लेखनीय है कि कबीर अंतिम समय मगहर में ही रहे थे। 
 
विरोधियों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में जब से योगी जी सरकार आई तब से गरीबों के लिए रिकॉर्ड घरों का निर्माण हुआ है, जबकि बंगले में रहने वाली सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

उन्होंने कहा कि कुर्सी के लिए आपातकाल लगाने वाले और उसका विरोध करने वाले एक साथ आ गए हैं। करोड़ों के बंगलों में रहने वाले लोगों ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। साथ ही कुछ राजनीतिक दल तीन तलाक बिल को पास करने में रोड़े अटका रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यूपी में 1.25 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाया। गरीबों की अच्छी सेहत के लिए आयुष्मान योजना की शुरुआत की। उज्जवला योजना के तहत 80 लाख गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए। हम एक-एक इंच जमीन को विकास से जोड़ेंगे। सरकार का एक ही मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख