1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM modi in Jalgaon at lakhpati didi sammelan

महाराष्ट्र दौरे पर PM मोदी, 11 लाख नई लखपति दीदियों का करेंगे सम्मान

narendra modi
PM Modi in mumbai : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव का दौरा करेंगे और 11 लाख नई ‘लखपति दीदियों’ को सम्मानित करेंगे। इसके बाद वे राजस्थान के जोधपुर का दौरा करेंगे।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि लखपति दीदी योजना शुरू होने के बाद से अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। सरकार ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।
 
पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री 2,500 करोड़ रुपए का एक रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे जो 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभान्वित करेगा। वह 5,000 करोड़ रुपए के बैंक ऋण का भी वितरण करेंगे जिससे 2.35 लाख एसएचजी के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, मैं 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। इस कार्यक्रम के दौरान 11 लाख लखपति दीदी को प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। यह योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके साथ ही 2,500 करोड़ रुपए का एक कोष भी शुरू किया जाएगा, जो स्वयं सहायता समूहों के साथ काम कर रही लाखों महिलाओं को लाभ पहुंचाएगा।
वह शाम 4:30 बजे जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और राजस्थान हाईकोर्ट संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Live : संदीप घोष पर कसा CBI का शिकंजा, कोलकाता में 15 स्थानों पर छापेमारी