शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi gave information about mysterious fish in MannKiBaat
Written By
Last Updated : रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (13:48 IST)

MannKiBaat में PM मोदी ने दी रहस्यमयी मछली की जानकारी

Prime Minister
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को मेघालय में गुफा में पाई जाने वाली एक मछली के बारे में जानकारी दी है। मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि वे मेघालय से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।

हाल ही में जीव वैज्ञानिकों ने मछली की एक ऐसी नई प्रजाति की खोज की है, जो केवल मेघालय में गुफाओं के अंदर पाई जाती है।

माना जा रहा है कि यह मछली गुफाओं में जमीन के अंदर रहने वाले जल-जीवों की प्रजातियों में से सबसे बड़ी है। यह मछली ऐसी गहरी और अंधेरी गुफा में रहती है, जहां रोशनी भी शायद ही पहुंच पाती है।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक भी इस बात से आश्चर्यचकित हैं कि इतनी बड़ी मछली इतनी गहरी गुफाओं में कैसे जीवित रहती है? यह एक सुखद बात है कि हमारा भारत और विशेष तौर पर मेघालय एक दुर्लभ प्रजाति का घर है।

यह भारत की जैव-विविधता को एक नया आयाम देने वाला है। हमारे आसपास ऐसे बहुत सारे अजूबे हैं, जिनका अब तक पता नहीं लगाया जा सका है। इन अजूबों का पता लगाने के लिए खोजी जुनून जरूरी है। 
ये भी पढ़ें
सोने-चांदी के बर्तनों में खाना खाएगा ट्रंप परिवार, किए गए हैं शाही इंतजाम