• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi congratulated the countrymen on Eid-ul-Azha
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 29 जून 2023 (11:05 IST)

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई

Narendra Modi
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को ईद-उल-अजहा (Bakrid) की बधाई दी और कामना की कि यह पर्व समाज में एकजुटता व सद्भाव को बनाए रखे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha) की शुभकामनाएं। यह दिन सभी के लिए खुशी और समृद्धि लाए। यह हमारे समाज में एकजुटता और सद्भाव को भी बनाए रखे। ईद मुबारक!

 
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज देशभर में मनाई जा रही है। इस्लामी मान्यता के अनुसार पैगंबर हजरत इब्राहीम अपने बेटे हजरत इस्माइल को इसी दिन अल्लाह के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे तो अल्लाह ने उनके बेटे इस्माइल को जीवनदान दे दिया। इसी की याद में यह त्योहार मनाया जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta