ganesh chaturthi
✕

दिल्ली के बवाना में पटाखा फैक्टरी में लगी आग, 17 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (23:48 IST)
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम दो मंजिला एक फैक्टरी में आग लगने से 17 लोगों की मौत होने की आशंका है। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आग में अब तक नौ लोगों के मरने की पुष्टि की है।

अधिकारी ने बताया कि आग एक पटाखा फैक्टरी से शुरू हुई। हालांकि इस पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है क्योंकि और भी लोगों के फैक्टरी के अंदर फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा को आग लगने के बारे में शाम करीब 6:20 बजे सूचना मिली थी और दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।

अधिकारी के मुताबिक पटाखा फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर एक रबर फैक्टरी है। उत्तर दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली मेयर प्रीति अग्रवाल हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर गईं। अधिकारी ने बताया कि यह फैक्टरी दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) क्षेत्र में आता है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जताया दु:ख : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत होने पर दु:ख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट कर कहा कि बवाना में एक फैक्टरी में आग लगने से काफी दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के प्रति है, जिनकी जानें चली गई। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ 
 
केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि कई लोगों के मारे जाने के बारे में सुनकर बहुत दु:ख हुआ। बचाव अभियान पर करीबी नजर रख रहा हूं।’’  दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जैन ने ट्वीट कर कहा कि बवाना में एक निजी फैक्टरी में आग की गंभीर घटना के बारे में पता चला। कई लोगों की मौत हुई है। स्थिति पर नजर रख रहा हूं। जांच के आदेश दिए गए हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख