Hanuman Chalisa
✕

राइट टू रिकॉल के तहत हारीं नगर परिषद अध्यक्ष

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (23:17 IST)
- कुंवर राजेन्द्रपाल सिंह सेंगर
बागली। करनावद नगर परिषद अध्यक्ष कांताबाई राधेश्याम पाटीदार को सभी 15 पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद राइट टू रिकॉल के तहत हुए खाली कुर्सी-भरी कुर्सी चुनाव में 825 मदों से हार गई हैं। 2014 में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशी रहते हुए उन्होंने अपने समेत पांच प्रत्याशियों के मध्य अपने निकटतम प्रत्याशी पर 1033 मतों से जीत दर्ज की थी। 
 
राइट टू रिकॉल निर्वाचन में नगर परिषद करनावद में कुल 7508 मतदाता थे। इसमें पूर्व अध्यक्ष कांताबाई को 2270 मत मिले जबकि उन्हें पद से हटाने के लिए 3123 मत डाले गए। नगर के 15 वार्डों में वे केवल 4 में ही बढ़त बना सकीं। वर्ष 2014 में गठित नगर परिषद में दलीय स्थिति के अनुसार भाजपा के 9 और कांग्रेस के 6 पार्षद थे। वर्तमान में 4 पार्षदों ने दल बदल किया और वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए। इस कारण 13-2 की स्थिति हो गई, लेकिन विकास कार्य नहीं होने, परिषद में असंतोष और विश्वास की कमी की बात पर सभी 15 पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। 
 
इस कारण कारण राइट टू रिकॉल की स्थिति बनी। कांताबाई के विरुद्ध यह दूसरा अविश्वास प्रस्ताव था। पहली बार तो भाजपा पार्षदों को समझा दिया था, लेकिन दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव आने पर संगठन मौन हो गया। दूसरी बार के प्रस्ताव परिषद के उपाध्यक्ष सहित भाजपा संगठन के ही कुछ लोगों की सक्रिय भागीदारी होने की खबरें भी बाहर आईं। 
 
करनावद नगर परिषद बागली विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जो कि अपने अस्तित्व में आने के बाद से ही भाजपा का मजबूत किला मानी जाती है। वर्ष 2014  में हुए नगरीय निकाय निर्वाचन में बागली अनुभाग की तीनों नगर परिषदों बागली, हाटपीपल्या और करनावद में अध्यक्ष पद पर भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। वर्तमान में बागली के मौजूदा विधायक चंपालाल देवड़ा अपने दूसरे कार्यकाल में है जबकि खंडवा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा बागली विधानसभा के क्षेत्रीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके बावजूद संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर भी पार्षदों और अध्यक्ष के बीच के गतिरोध को दूर नहीं कर सके। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

Top News 11 November: दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में 91 भारतीय शहर, माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ा

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

अगला लेख