dharma sangrah
✕

विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे का निधन, दिया था अबकी बार मोदी सरकार का नारा

Updated: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 (11:24 IST)
Piyush Pandey news in hindi : विज्ञापन गुरु और अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने वाले पीयूष पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' गाना भी लिखा था। वे 70 वर्ष के थे। मुंबई में आज उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
 
एशियन पेंट्स का 'हर खुशी में रंग लाए', कैडबरी का 'कुछ खास है जिंदगी में', बजाज के 'हमारा बजाज' और 'कोका कोला के ठंडा मतलब कोका कोला' जैसे कई विज्ञापनों से उन्होंने लोगों के दिल में जगह बनाई। पोलिया अभियान की पंच लाइन 'दो बूंद जिंदगी की' भी उनकी ही देन दी।

पीयूष पांडे का जन्म 1955 में जयपुर के एक परिवार में हुआ। वह 9 भाई बहन थे। इनमे फिल्म निर्देशक प्रसून जोशी और फिल्म अभिनेत्री इला अरूण भी शामिल हैं। पीयूष को 2016 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
 
सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पीयूष पांडे के निधन को लेकर शोक जताया है। उन्होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा है, मेरे सबसे प्यारे दोस्त पीयूष पांडे जैसे प्रतिभाशाली व्यक्ति के निधन से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। भारत ने एक महान विज्ञापन जगत की हस्ती नहीं, बल्कि एक सच्चे देशभक्त और एक बेहतरीन सज्जन को खोया है। अब जन्नत में भी गूंजेगा 'मिले सुर मेरा तुम्हारा'।

<

Deeply deeply saddened and devastated at the loss of the genius that my dearest friend Piyush Pandey was. India has not lost a just a great advertising mind but a true patriot and a fine fine gentleman. Now the heavens will dance to Mile Sur Mera Tumhara.

— SUHEL SETH (@Suhelseth) October 24, 2025 >वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उद्योगपति गौतम अडाणी, उदय कोटक, मशहूर कमेंटेटर हर्ष भोगले समेत कई दिग्गजों ने पीयूष को सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में श्रद्धांजलि दी। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख