Hanuman Chalisa
✕

Indigo की फ्लाइट ने नहीं भरी उड़ान तो पायलट को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Updated: सोमवार, 15 जनवरी 2024 (09:23 IST)
Passenger punches Indigo pilot:  इंडिगो की एक फ्लाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, फ्लाइट में एक यात्री ने पायलट को ही थप्पड़ जड़ दिया। मामला रविवार देर रात का है। जब एक यात्री ने उड़ान में देरी होने पर पायलट पर हमला बोल दिया।
<

A passenger punched an Indigo capt in the aircraft as he was making delay announcement. The guy ran up from the last row and punched the new Capt who replaced the previous crew who crossed FDTL. Unbelievable ! @DGCAIndia @MoCA_GoI pic.twitter.com/SkdlpWbaDd

— Capt_Ck (@Capt_Ck) January 14, 2024 >दरअसल, पायलट उड़ान में देरी होने की अनाउंसमेंट कर रहा था। जिससे यात्री को इतना गुस्सा आ गया और उसने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया। यात्री का दावा था कि वह फ्लाइट को पकड़ने के लिए वह बीते 13 घंटे से इंतजार कर रहा है। कोहरे और ट्रैफिक के बीच वह किसी तरह एयरपोर्ट पहुंचा। घंटों के इंतजार के बाद यात्रियों को विमान में बैठाया गया। बावजूद इसके उन्हें उड़ान में और देरी होने की बात कही जा रही है।

चलाना है चला वरना गेट खोल : सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो महज 27 सेकंड की है। यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट की बताई जा रही है। वीडियो में विमान के अंदर पायलट उड़ान में देरी होने की अनाउंसमेंट करता दिख रहा है। वीडियो बनाने वाला पिछली सीट पर बैठा है, वीडियो में पायलट की बात सुनते कुछ यात्री भी दिखाई पड़ रहे हैं। इसी बीच उड़ान में और देरी होने की बात सुनकर एक यात्री इतना आग बबूला हो जाता है कि वह भागता हुआ आया और उसने पायलट के थप्पड़ जड़ दिया। युवक वीडियो में यह बोलता हुआ सुनाई पड़ रहा है कि ‘चलाना है तो चला, ‘वरना गेट खोल..

क्रू मेंबर में चीख पुकार : हमला करने वाला युवक पीले रंग की स्वैट शर्ट पहने था। उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। हमले के बाद मौके पर मौजूद एयर होस्टेस में चीख पुकार मच गई। उन्होंने युवक को रोकने का प्रयास किया। घटना के बाद पायलट किसी तरह खुद को बचाकर कॉकपिट में भाग गया। वीडियो में एयर होस्टेस यह कहती हुई सुनाई पड़ रही हैं कि आप ऐसा कैसा कर सकते हैं।

सोशल मीडिया में आलोचना : सोशल मीडिया पर इंडिगो ने इस पूरे घटनाक्रम पर यात्रियों से खेद प्रकट करते हुए कहा कि वह उन्हें ऐसा अनुभव नहीं देना चाहते थे। वहीं, सोशल मीडिया पर युवक की इस हरकत पर लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उस पर पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
Edited by navin rangiyal 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख