• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. हज 2020 में पहली बार जाने वाले तीर्थयात्रियों पर लगेगा वीजा शुल्क : सरकार
Written By
Last Modified: सोमवार, 25 नवंबर 2019 (17:30 IST)

हज 2020 में पहली बार जाने वाले तीर्थयात्रियों पर लगेगा वीजा शुल्क : सरकार

Haj 2020 | हज 2020 में पहली बार जाने वाले तीर्थयात्रियों पर लगेगा वीजा शुल्क : सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि सऊदी अरब सरकार ने हज 2020 में पहली बार आने वाले हज : उमराह तीर्थयात्रियों के लिए 300 सऊदी रियाल (करीब 5740 रुपए) का एक समान वीजा शुल्क लगाने का निर्णय किया है।

अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्यसभा को यह जानकारी एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि पुनरावृत्ति करने वाले हज : उमराह तीर्थयात्रियों पर 2000 सऊदी रियाल (करीब 38250 रुपए) का जो शुल्क लगाया गया था, उसे हटा लिया गया है।

उन्होंने कहा, सऊदी अरब की सरकार ने हज 2020 में पहली बार हज : उमराह के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों पर 300 सऊदी रियाल का एक समान वीजा शुल्क लगाया है। नकवी ने कहा कि सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने हज के लिए वीजा शुल्क में वृद्धि के संबंध में कोई नई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें
कमजोर वैश्विक रुख से सोना 166 रुपए टूटा, चांदी भी लुढ़की