शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates on 9 July
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (07:53 IST)

स्थि​र रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 65 दिन में 10.16 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

स्थि​र रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 65 दिन में 10.16 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल - Petrol Diesel rates on 9 July
नई दिल्ली। 2 दिन लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद शुक्रवार को इसके दाम स्थिर रहे। आज डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया। दिल्ली में पेट्रोल 65 दिन में 10.16 रुपए महंगा हो चुका है।
 
इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 100.56 रुपए और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही। दिल्ली में मई से अब तक पेट्रोल 10.16 रुपए और डीजल 8.91 रुपए महंगा हुआ था। जुलाई के 9 दिन में पेट्रोल की कीमत 1.75 रुपए और डीजल की 46 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।
 
मुंबई में पेट्रोल 106.59 रुपए और डीजल 97.18 रुपए प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल 101.37 रुपए और डीजल 94.15 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। कोलकाता में पेट्रोल 100.62 रुपए और डीजल 92.65 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
 
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। 
ये भी पढ़ें
हैती के राष्ट्रपति की हत्या के मामले में हुआ खुलासा