शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol, diesel prices rise again
Written By
Last Modified: रविवार, 16 मई 2021 (09:12 IST)

महंगाई की मार, मुंबई में डीजल पहली बार 90 पार, 5% महंगा हुआ विमान ईंधन

महंगाई की मार, मुंबई में डीजल पहली बार 90 पार, 5% महंगा हुआ विमान ईंधन - Petrol, diesel prices rise again
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को एक बार फिर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। मुंबई में पेट्रोल 99 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है जबकि डीजल पहली बार 90 रुपएके पार निकल गया।
 
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 24 पैसे बढ़कर 92.58 रुपए और डीजल की कीमत 27 पैसे बढ़कर 83.22 रुपए प्रति लीटर हो गई। दिल्ली में इस महीने पेट्रोल 2.18 रुपए और डीजल 2.49 रुपए महंगा हो चुका है।
 
मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 23-23 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर पेट्रोल की कीमत मुंबई में 98.88 रुपए और कोलकाता में 92.67 रुपए रही। चेन्नई में यह 22 पैसे महंगा होकर 94.31 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 
डीजल की कीमत मुंबई में 29 पैसे बढ़कर 90.40 रुपए, चेन्नई में 26 पैसे बढ़कर 88.07 रुपए और कोलकाता में 27 पैसे बढ़कर 86.06 रुपए प्रति लीटर हो गई। चारों महानगरों में दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम लगातार नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं।
 
विमान ईंधन 5 प्रतिशत महंगा : विमान ईंधन की कीमतों में आज से 5 प्रतिशत का इजाफा किया गया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 65 हजार रुपए प्रति किलोलीटर के करीब पहुंच गई है।
 
विमान ईंधन के दाम इस महीने दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 01 मई को यह 7 फीसदी के करीब महंगा हुआ था।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 मई से विमाई ईंधन की कीमत 3,080.25 रुपये यानी 4.99 प्रतिशत बढ़ाकर 64,770.53 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। दो बार में इसका मूल्य 6,965.25 रुपये बढ़ चुका है।
ये भी पढ़ें
भारत में क्या है कोरोना वैक्सीनेशन का गणित...