biodatamaker

गिरफ्त में आया पीएम मोदी के नाम से ठगी करने वाला, फ्री लैपटॉप देने का दे रहा था झांसा

Updated: सोमवार, 3 जून 2019 (11:05 IST)
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर 2 करोड़ से अधिक युवाओं को ठगने की एक साजिश का खुलासा दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने किया है। साजिश के तहत प्रतिष्ठित आईआईटी से पोस्‍ट ग्रेजुएट युवक ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट बनाई थी। इसमें नई सरकार के गठन की खुशी में दो करोड़ नौजवानों को फ्री लैपटॉप देने की बात कही गई थी।

साजिश के जरिए आरोपी युवक फ्री लैपटॉप की चाहत रखने वाले नौजवानों का पर्सनल डाटा एकत्रित कर रहा था। ये युवक अपने मंसूबों में सफल होता, इससे पहले ही दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने साइबर क्राइम की इस साजिश का खुलासा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। 
 
दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल द्वारा हाल में गठित यूनिट 'साइबर पैड' को सूचना मिली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बनी फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। जांच में पता चला कि आरोपी ने एक फर्जी वेबसाइट बनाई। आरोपी व्यक्ति ने अपनी फर्जी वेबसाइट में एक योजना का उल्‍लेख भी किया है।
 
योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार के गठन के उपलक्ष्‍य में 2 करोड़ नौजवानों को फ्र‍ी लैपटॉप दिए जाने की बात कही गई है। लोगों का भरोसा जीतने के लिए वेबसाइट में मेक इन इंडिया मल्‍टीमीडिया मैसेज लोगो का भी इस्‍तेमाल किया गया था। इसके अतिरिक्त इस वेबसाइट में फ्री लैपटॉप के इच्‍छुक लोगों से रजिस्‍ट्रेशन के नाम पर उनका व्‍यक्तिगत डाटा मांगा जा रहा था।
 
दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्‍काल इस बाबत आईटी एक्‍ट का मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में एक विशेष टीम का गठन किया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख