Hanuman Chalisa

गूगल प्ले स्टोर में Paytm की वापसी, जानिए किस कारण कुछ घंटों तक गायब रहा ऐप

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (22:02 IST)
नई दिल्ली। गूगल प्ले स्टोर (Google play store) में पेटीएम (Paytm) की वापसी हो गई है। एक बार फिर गूगल प्ले स्टोर में यह डाउनलोड्स के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। पेटीएम की ओर से हाल ही में ऐप पर लॉन्च किए गए गेम से 'कैशबैक' फीचर को वापस लिए जाने के बाद गूगल ने इसे प्ले स्टोर में दोबारा शामिल किया। इससे पहले गूगल ने शुक्रवार को कहा कि उसने पेटीएम ऐप को खेलों में सट्टेबाजी संबंधी गतिविधियों पर अपनी नीति के उल्लंघन के चलते प्ले स्टोर से हटा दिया है।

पेटीएम ऐप (Paytm app) को डाउनलोड या अपडेट नहीं किया जा सकता था, लेकिन इस ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ताओं पर फिलहाल कोई असर नहीं हुआ। गूगल ने शुक्रवार को एक ई-मेल के जवाब में कहा, 'ऐप को 'प्ले नीतियों के उल्लंघन के चलते ब्लॉक किया गया है- हमारी नीति के संबंध में आईपीएल टूर्नामेंट से पहले आज एक स्पष्टीकरण जारी किया गया है।'
 
गूगल Google ने यह भी कहा कि इस कदम से केवल प्ले स्टोर पर ऐप की उपलब्धता प्रभावित होगी और इसके उपयोगकर्ताओं पर कोई असर नहीं होगा। इस बीच पेटीएम ने एक ट्वीट किया कि नए डाउनलोड या अपडेट के लिए पेटीएम एंड्रॉइड ऐप गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। 
 
कंपनी ने कहा, 'यह (ऐप) बहुत जल्द (प्ले स्टोर पर) वापस आ जाएगा। आपका पूरा धन पूरी तरह सुरक्षित है, और आप अपने पेटीएम ऐप का सामान्य रूप से प्रयोग कर सकते हैं।' पेटीएम डिजिटल लेनदेन की एक लोकप्रिय ऐप है।
 
गूगल ने शुक्रवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह खेलों में सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले ऐप की इजाजत नहीं देता है और ऐसे ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा। भारत में आईपीएल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों से पहले इस तरह के ऐप बड़ी संख्या में लॉन्च किए जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नवीनतम सत्र 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाला है।
 
गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में कहा, 'हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले किसी भी अनियमित जुआ ऐप का समर्थन नहीं करते हैं। इसमें वे ऐप शामिल हैं जो ग्राहकों को किसी ऐसी बाहरी वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो धनराशि लेकर खेलों में पैसा या नकद पुरस्कार जीतने का मौका देती है। यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है।'
 
ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि ये नीतियां उपयोगकर्ताओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हैं। गूगल ने यह भी कहा कि जब कोई ऐप इन नीतियों का उल्लंघन करता है, तो उसके डेवलपर को इस बारे में सूचित किया जाता है, और जब तक डेवलपर ऐप को नियमों के अनुरूप नहीं बनाता है, उसे तब तक Google play store से हटा दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि पेटीएम के पास 5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। (भाषा)

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख