shradh paksha
✕

जिंदा है मुंबई हमले का आरोपी आतंकी अजमल कसाब, जारी हुए निवास और जाति प्रमाण पत्र

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (10:05 IST)
कानपुर। मुंबई हमले 26/11 के दोषी पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई लेकिन उत्तरप्रदेश के ओरैया जिले के प्रशासन के रिकॉर्ड की मानें तो आतंकी कसाब अभी जिंदा है और उसके नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी होने का मामला सामने आया है।


मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और कसाब को निवास प्रमाण पत्र जारी करने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। कसाब को महाराष्ट्र के यरवदा जेल में 6 साल पहले फांसी दी गई थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के अधिकारियों ने प्रारंभिक स्तर की जांच करने के बाद कसाब को जारी निवास प्रमाण पत्र रद्द करने के साथ ही संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच कर रहे एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार के मुताबिक अजमल कसाब के नाम से एक निवास प्रमाण पत्र जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाइन आवेदन किया था। (एजेंसियां)

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

CJP का तिरंगा मार्च, अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में जुटने की अपील

Blue Drum Verdict Case : फांसी की सजा के बाद मुस्कान की बेटी का छलका दर्द, माता-पिता बोले- मिलने जाएंगे, पैरवी नहीं करेंगे

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

अगला लेख