शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pakistani army violated ceasefire in nowshera sector of rajouri in jammu kashmir
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 अगस्त 2019 (18:45 IST)

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत ने तबाह की PAK की चौकी

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत ने तबाह की PAK की चौकी - pakistani army violated ceasefire in nowshera sector of rajouri in jammu kashmir
श्रीनगर। पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब देते हुए भारतीय सैनिकों ने शनिवार को सीमापार शत्रु चौकी को तबाह कर दिया। इससे पहले पाक ने सुबह सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी की, जिसमें 1 भारतीय जवान शहीद हो गया।
 
दरअसल, जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है और लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारत भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। 2 दिन पहले ही भारतीय सैनिकों ने कई पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।
 
खबरों के मुताबिक पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास राजौरी के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें एक भारतीय भी सैनिक शहीद हो गया। शहीद सैनिक का नाम लांस नायक संदीप थापा था। 35 वर्षीय संदीप देहरादून के निवासी थे और वे पाकिस्तान सेना की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान ने LOC के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी शुरू की।
 
दूसरी ओर, कहा जा रहा है कि कश्मीर पर भारत के फैसले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सारे प्रयासों के नाकाम होने के बाद पाकिस्तान ने अब आतंकियों को भारत में भेजने की कोशिशें भी तेज कर दी हैं।
 
पाक सेना भी इन आतंकियों को हर तरह की मदद उपलब्ध करवा रही है। पीओके में नीलम वैली के पास स्थित काली घाटी एरिया में एक बड़ा कम्युनिकेशन हब बनाया गया है, जो घुसपैठ में आतंकियों की मदद करता है।
ये भी पढ़ें
दूरदर्शन की एंकर नीलम शर्मा का निधन