Hanuman Chalisa
✕

पहलगाम हमले के बाद खौफ में पाकिस्तान, कश्मीर में आतंकी हमले पर क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तानी सेना ने भारत से सटी सीमा पर सुरक्षा सख्‍त कर दी है।

Updated: बुधवार, 23 अप्रैल 2025 (11:40 IST)
Pahalgam terrorist attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इस हमले के बाद से पाकिस्तान में खौफ नजर आ रहा है। आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तानी सेना ने भारत से सटी सीमा पर सुरक्षा सख्‍त कर दी है। ALSO READ: सऊदी अरब दौरा छोड़ दिल्ली लौटे पीएम मोदी, क्या पुलवामा की तरह लेंगे पहलगाम का बदला
 
पाकिस्तान में लोगों को लग रहा है कि भारत ने जिस तरह 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ हमले के बाद बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, उसी तरह पहलगाम हमले के बाद भी कर सकता है। यही वजह है कि पाकिस्तानी सेना सीमा पर अलर्ट नजर आ रही है। उसके टोही विमान भी सीमा पर गश्त कर रहे हैं। 
 
इस बीच पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पाकिस्तानी मीडिया चैनल से चर्चा में कहा है कि पहलगाम हमले से पाकिस्तान का कोई लेना देना नहीं है। हम कही भी आतंकवाद का समर्थन नहीं करते हैं। 
 
टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी : पहलगाम के बैसरन में पिकनिक मना रहे लोगों पर उस समय कहर टूट पड़ा जब वहां अचानक आए 5 से 6 आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। टीआरएफ का मास्टरमाइंड सज्जाद गुल है, जो पाकिस्तान में बैठकर इसे संचालित करता है। ALSO READ: कौन है आतंकी संगठन TRF, जिसने ली पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी?
 
क्या हुआ था बालाकोट में : 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमला हुआ था। उस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे, जो सैन्य बलों पर सीधा हमला था। इसके जवाब में भारत ने 12 दिन बाद 26 फरवरी 2019 को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 300 से अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था।
edited by : Nrapendra Gutpa 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख