रविवार, 1 अक्टूबर 2023
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. pakistan fires heavily on bsf post in jammu jawan martyred
Written By
पुनः संशोधित: जम्मू , गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (08:27 IST)

जम्मू सीमा पर पाक सेना की गोलीबारी, बीएसएफ जवान शहीद

जम्मू। जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की अग्रीम चौकी को निशाना बना कर पाकिस्तान की ओर से की गई अंधाधुन गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।
 
एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार देर रात जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की अग्रीम चौकी को लक्षित कर मोर्टारों तथा आटोमैटिक हथियारों अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। 
 
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तानी रेंजरों का माकूल जवाब दे रही है और अभी भी दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
ट्रंप बोले, उत्तर कोरिया की मदद कर रहा है रूस