sundarkand
✕

आतंकियों की मौत पर बौखलाए पाकिस्तान ने की गोलीबारी, BSF दे रहा है मुंहतोड़ जवाब

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (23:42 IST)
Pakistan fired on Indian posts : पाकिस्तान रेंजर्स ने गुरुवार रात जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय जवान इसका 'मुंहतोड़' जवाब दे रहे हैं। गोलीबारी अभी भी जारी है। जब गत 17 अक्टूबर को लगभग इसी समय अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा अकारण गोलीबारी के बाद बीएसएफ के 2 कर्मी घायल हो गए थे।
 
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार रात यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवान इसका 'मुंहतोड़' जवाब दे रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से गोलीबारी रात लगभग आठ बजे शुरू हुई। उसने कहा, गोलीबारी अभी भी जारी है।
 
बीएसएफ ने कहा, आज रात लगभग आठ बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने अरनिया इलाके में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका बीएसएफ जवानों द्वारा उचित जवाब दिया जा रहा है। यह घटना ऐेसे समय हुई है जब गत 17 अक्टूबर को लगभग इसी समय अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा अकारण गोलीबारी के बाद बीएसएफ के दो कर्मी घायल हो गए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

अगला लेख