मंगलवार, 22 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan ceasefire Jammu-Kashmir
Written By
Last Modified: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (22:03 IST)

पाकिस्तान ने फिर की यह नापाक हरकत

Pakistan
जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पास अग्रिम भारतीय चौकियों पर बुधवार को गोलीबारी की।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह सवा ग्यारह बजे अकारण ही पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियार, स्वचालित हथियार और मोर्टारों के अंधाधुंध फायरिंग की शुरू कर दी। इस गोलीबारी का जवाब भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया जिसके बाद लगभग डेढ़ बजे पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी रुकी।
 
इससे पहले 17 अप्रैल को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों और शिविरों में चले गए थे। इस महीने पाकिस्तान की ओर से यह युद्धविराम के उल्लंघन की यह आठवीं घटना है। (वार्ता)  
ये भी पढ़ें
जसोदा बेन ने मथुरा के मंदिरों में किए दर्शन