Daily Horoscope

पाकिस्तान ने इस साल 942 बार तोड़ा संघर्षविराम, 15 सैन्यकर्मी शहीद

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (18:26 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर इस साल अब तक 942 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया और इस दौरान 15 सैन्यकर्मी शहीद हुए। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी इस साल पाकिस्तान की ओर से अब तक 490 बार बेवजह फायरिंग की गई जिनमें सीमा सुरक्षा बल के 12 जवान तथा अधिकारी शहीद हुए।
 
 
रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे ने सोमवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 23 जुलाई तक नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 942 घटनाएं हुईं जिनमें 15 सैन्यकर्मी शहीद हुए। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी जून तक पाकिस्तान की ओर से 490 बार बेवजह फायरिंग को अंजाम दिया गया जिनमें बीएसएफ के 12 जवान तथा अधिकारी शहीद हुए।
 
उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की बेवजह फायरिंग में इस साल अब तक 28 नागरिकों की मौत हुई है। रक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर 2017 में 860, 2016 में 228 और 2015 में 152 बार संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं हुईं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तान ने वर्ष 2017 में 111, 2016 में 221 और 2015 में 253 बार बेवजह फायरिंग की।
 
उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में वर्ष 2017 में 15, 2016 में 8 और 2015 में 6 सैन्यकर्मी शहीद हुए। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तान की बेवजह फायरिंग में वर्ष 2017 में 4, 2016 में 5 और 2015 में 4 बीएसएफ जवान तथा अधिकारी शहीद हुए। पाकिस्तान से लगती सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन तथा बेवजह फायरिंग की घटनाओं में वर्ष 2017 में 12, 2016 में 13 और 2015 में 16 नागरिक मारे गए।
 
आतंकी हमलों में 3 साल में 154 सैन्यकर्मी शहीद, 234 घायल : जम्मू-कश्मीर में पिछले 3 सालों में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए 154 सैन्यकर्मी शहीद हुए हैं और 234 घायल हुए हैं।
 
रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे ने सोमवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि 2015 से 2017 तक आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 154 सैन्यकर्मी शहीद हुए जिनमें से 13 अधिकारी, 7 जूनियर कमीशन अधिकारी और 134 जवान शामिल हैं। विभिन्न मुठभेड़ों में 234 सैन्यकर्मी घायल हुए जिनमें 30 अधिकारी, 12 जूनियर कमीशन अधिकारी और 192 जवान हैं।
 
डॉ. भामरे ने बताया कि वर्ष 2017 में 39, 2016 में 65 और 2015 में 50 सैन्यकर्मी शहीद हुए। वर्ष 2017 में 100, 2016 में 85 और 2015 में 49 सैन्यकर्मी घायल हुए। आतंकवादियों के छिपे होने और उनकी घुसपैठ की पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना समय-समय पर आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाती है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख