ganesh chaturthi

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री को भेजे भद्दे संदेश, गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (17:59 IST)
इंदौर। महिला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री को भद्दे संदेश भेजने वाले 35 वर्षीय एक युवक को पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने सोमवार को यहां धरदबोचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान गड़बड़ी पुल क्षेत्र की एक टाउनशिप में रहने वाले रवि जोशी (35) के रूप में हुई है।
 
 
उन्होंने बताया कि जोशी पर आरोप है कि उसने 'राधिका जैन' के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई। फिर इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर भोजपुरी फिल्मों की 30 वर्षीय अभिनेत्री को मित्रता का निवेदन भेजा। जब अभिनेत्री ने उसका यह निवेदन स्वीकार नहीं किया, तो वह कथित तौर पर भद्दे मैसेज भेजकर युवती को परेशान करने लगा।
 
सिंह ने पीड़ित अभिनेत्री के नाम का हालांकि खुलासा नहीं किया लेकिन बताया कि वह इंदौर की मूल निवासी है और भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के सिलसिले में अक्सर मुंबई में रहती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विस्तृत जांच जारी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख