Hanuman Chalisa
✕

'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' सूची में ओएनजीसी को 197वां स्थान

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (22:20 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादन करने वाली कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) को 'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' की सूची में 197वां स्थान मिला है। ओएनजीसी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव और परिचालनगत चुनौतियों के बावजूद वित्तीय और भौतिक मोर्चे पर कंपनी के जोरदार प्रदर्शन की बदौलत यह स्थान मिला है।
 
 
कंपनी को खनन और कच्चा तेल उत्पादन उद्योग की श्रेणी में पूरी दुनिया में 5वां स्थान मिला है। कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 11.4 प्रतिशत बढ़कर 19,945 करोड़ रुपए और कुल राजस्व 9.1 प्रतिशत बढ़कर 85,004 करोड़ रुपए रहा। 
 
विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान कंपनी ने गैस उत्पादन में 6.3 प्रतिशत वृद्धि हासिल की जबकि पुराने तेल क्षेत्र होने के बावजूद तेल उत्पादन को स्थिर बनाए रखा। वर्ष के दौरान कंपनी ने विभिन्न क्षेत्रों में 503 कुओं की खुदाई कर 12 खोज प्राप्त कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का चालू वित्त वर्ष के दौरान 30,000 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख