suvichar
✕

एनटीपीसी ने तोड़ा रिकॉर्ड, यहां किया 1,600 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन

Updated: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (11:22 IST)
भागलपुर। सार्वजनिक कंपनी एनटीपीसी के कहलगांव स्थित संयंत्र ने सारे पुराने कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए चालू वित्त वर्ष में 1,600 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया है। 
 
एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक (सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन) के. श्रीधर ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान इस संयंत्र ने 1,617.82 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। यह इसके पहले के सर्वाधिक स्तर तथा वित्त वर्ष 2016-17 के 1,594.77 करोड़ यूनिट से 2.63 प्रतिशत अधिक है।
 
उन्होंने कहा कि संयंत्र ने पर्याप्त बिजली उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ ही कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्वों (सीएसआर) की प्राथमिकता का भी निर्वहन किया है। श्रीधर ने कहा कि हमारी सीएसआर मुहिमों में बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना शामिल है।
 
उन्होंने कहा कि कहलगांव संयंत्र ने युवाओं को 6 महीने का प्रशिक्षण देने के लिए हाजीपुर स्थित केंद्रीय प्लास्टिक आभियांत्रिकी संस्थान के साथ करार किया है। इस पर करीब 20  लाख रुपए का खर्च आएगा और यह अगले महीने से शुरू होगा। इस कार्यक्रम से प्रशिक्षित युवाओं के पास कौशल होगा जिससे वे प्लास्टिक आभियांत्रिकी में रोजगार पा सकेंगे।
 
श्रीधर ने कहा कि इसके अलावा हम रेलवे तथा बैंकिंग क्षेत्रों में रोजगार तलाश रहे युवाओं के कोचिंग का खर्च वहन कर उनकी आर्थिक मदद कर रहे हैं। इस मुहिम पर करीब 10  लाख रुपए खर्च होंगे। कहलगांव संयंत्र ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे स्वच्छता अभियान में भी योगदान दिया है। हमने अब तक 94 शौचालय बनाए हैं तथा 217 तैयार हो रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमने इस दौरान 3 हजार जरूरतमंदों को कंबल तथा 5 हजार स्कूली बच्चों  को स्वेटर दिए हैं। बच्चों को शिक्षण सामग्री मुहैया कराना तथा स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारे सीएसआर का हिस्सा रहा है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख