शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Noted story writer Shekhar Joshi dies at the age of 90
Written By
Last Updated : मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (18:07 IST)

प्रसिद्ध कथाकार शेखर जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन

shekhar joshi
जाने-माने कथाकार शेखर जोशी का मंगलवार को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। कथाकारों की सूची में उनका नाम खासा चर्चित था। उनके निधन की खबर के बाद साहित्‍य जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया में उनके चाहने वाले उन्‍हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। दिल्‍ली, मध्‍यप्रदेश, उत्‍तर प्रदेश और बिहार समेत कई शहरों के साहित्‍यकारों, लेखकों और कवियों ने उनके साथ की यादों को साझा किया।

जन्‍म : शेखर जोशी का जन्म 10 सितम्बर, 1932 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के ओलिया गांव में हुआ था।
रचनाएं : उनकी कहानियों का अंग्रेजी, रूसी और जापानी समेत भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। उनकी कहानी ‘दाज्यू’ पर बाल-फिल्म सोसायटी ने एक फिल्म भी बनाई थी। शेखर जोशी की प्रमुख रचनाओं में दाज्यू, कोशी का घटवार, बदबू, मेंटल जैसी कहानियां शामिल हैं। उनकी कहानियों में पहाड़ी जीवन का कठिन संघर्ष, गरीबी, उत्पीड़न, धर्म और जाति में जुड़ी रुढ़ियां जैसे विषय शामिल रहे हैं।
सम्‍मान : शेखर जोशी को हाल ही में ‘अमर उजाला शब्द सम्मान’ से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 1987 में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार, 1995 में साहित्य भूषण और 1997 में पहल सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
Edited: By Navin Rangiyal
Photo : Social media 
ये भी पढ़ें
‘बाल विवाह’ पर लगाम कसने के लिए कैलाश सत्‍यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन ने स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं का किया सम्‍मेलन