शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices
Written By
Last Updated : गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (09:20 IST)

Petrol Diesel Price Today: ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं, और भी सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल

Petrol Diesel Price Today: ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं, और भी सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल - No change in petrol diesel prices
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। फ्यूल प्राइस में आज गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए दामों के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। आज भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिवाली के बाद से ही दोनों ईंधनों के दाम स्थिर बने हुए हैं।

 
और भी सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को कम करने के लिए सरकार नया प्लान तैयार कर रही है। भारत कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ तालमेल बैठाकर अपने रणनीतिक तेल भंडार से तेल की निकासी की योजना पर काम कर रहा है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
ये भी पढ़ें
महिलाओं की शादी की उम्र होगी 21 वर्ष, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी...