• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nityanand Rai expressed displeasure over Revanth Reddy's casteist remarks
Written By
Last Modified: पटना , बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (19:29 IST)

नित्यानंद राय ने रेवंत रेड्डी की जातिसूचक टिप्पणी पर जताई नाराजगी

Nityanand Rai
Caste remarks case : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं बिहार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिहारियों पर की गई जातिसूचक टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
राय ने बुधवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयानों की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

विधानसभा के चुनावों में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस बंटवारे की राजनीति पर अब उतर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के डीएनए पर सवाल उठाने वाले नेता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का समर्थन प्राप्त है।

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री रेड्डी का बयान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की राजनीति का हिस्सा है। पूरी निर्लज्‍जता से बिहार के हमारे कुर्मी भाइयों-बहनों का अपमान कांग्रेस कर रही है। बिहार के डीएनए पर सवाल खड़ा करने वाली कांग्रेस को बिहार की एक-एक जनता अपनी ताकत का एहसास कराएगी।

उन्होंने कहा कि बिहार के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाकर उत्तर और दक्षिण का भेद पैदा कर राजनीति करने वाली कांग्रेस के डीएनए में ही बंटवारा है। देश को बांटने से लेकर धर्म और जाति के नाम पर बांटकर कांग्रेस देश में राज करना चाहती है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म को गाली देने के बाद भी कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का पेट नहीं भरा है। अब वे बिहारियों के डीएनए पर प्रश्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बांटने की ऐसी हर राजनीति का जवाब बिहार सहित देश की जनता एकजुट होकर कांग्रेस को देगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (एजेंसी) 
ये भी पढ़ें
क्या EPF की न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़कर 7500 होगी?