नीतीश कुमार 9वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे डिप्टी CM
Bihar Politics : नीतीश कुमार आज 9वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा राज्य के नए डिप्टी CM होंगे।
भाजपा विधायक दल की बैठक में रविवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता और विजय चौधरी को उपनेता चुना गया है।
बताया जा रहा है कि सीएम हाउस में कुछ ही देर में होने वाली बैठक में नीतीश कुमार को भाजपा की ओर से सर्मथन पत्र सौंप दिया जाएगा। इसी बैठक में सरकार गठन को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। बैठक के बाद जदयू और भाजपा के नेता राज्यपाल से मिलकर नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे हो सकता है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राज्यपाल से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही राज्य में महागठबंधन की सरकार खत्म हो गई। कांग्रेस और जदयू दोनों ही दलों ने एक दूसरे को गठबंधन टूटने का जिम्मेदार बताया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें