Hanuman Chalisa
✕

Nitin Nabin : नितिन नबीन बने BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, बंगाल चुनाव और 2029 की चुनौतियों के बीच संभाली बागडोर

Updated: सोमवार, 19 जनवरी 2026 (18:33 IST)
नितिन नबीन निर्विरोध रूप से भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए हैं। वे इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे और भाजपा की परंपरा के अनुसार, नामांकन दाखिल करने के बाद उनके नाम का ऐलान किया गया।  भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नबीन का नामांकन दाखिल किया। नबीन के पक्ष में 37 नामांकन दाखिल हुए।
ALSO READ: Skoda Kushaq Facelift: कल भारत में दस्तक देगी नई स्कोडा कुशाक, ADAS और पैनोरमिक सनरूफ के साथ दिखेंगे बड़े बदलाव
45 वर्षीय नितिन नबीन औपचारिक रूप से निर्वाचित होने के बाद भाजपा के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे। वे जेपी नड्डा का स्थान लेंगे, जो जनवरी 2020 से इस पद पर बने हुए थे। 20 जनवरी को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं।
नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल की ओर बढ़ रही है। उनके सामने सबसे तात्कालिक चुनौती पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव हैं।  इसके अलावा नबीन को 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए भी पार्टी को तैयार करना होगा। यह चुनाव विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि इसमें परिसीमन और संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के कार्यान्वयन जैसे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और पारिवारिक सफर

जन्म : नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को रांची (झारखंड) में हुआ। उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के दिग्गज नेता और पटना पश्चिम से चार बार विधायक रहे थे।  उन्होंने 1996 में पटना के सेंट माइकल्स हाई स्कूल से 10वीं और 1998 में दिल्ली के सीएसकेएम पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।
 
परिवार : उनका विवाह दीपमाला श्रीवास्तव से हुआ है और उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं।

संसदीय और प्रशासनिक अनुभव

नितिन नबीन बिहार विधानसभा में बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच बार के विधायक हैं। उन्होंने 2006 के उपचुनाव से अपनी चुनावी पारी शुरू की थी। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार को 51,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से हराकर अपनी जमीनी पकड़ साबित की। बिहार सरकार में उन्होंने पथ निर्माण मंत्री और नगर विकास एवं आवास मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। उनके कार्यकाल को बुनियादी ढांचे के विकास और जनहितैषी योजनाओं के लिए जाना जाता है।

युवा मोर्चा से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर

भाजपा की युवा शाखा (BJYM) की उपज रहे नबीन ने संगठन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 'राष्ट्रीय एकता यात्रा' और गुवाहाटी से तवांग तक की 'शहीद सम्मान यात्रा' में सक्रिय भूमिका निभाई थी। दिसंबर 2025 में उन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसे अब उनके पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख