1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitin Gadkari on flex engines in Power vehicles

नितिन गडकरी का एलान, ऑटो निर्माताओं को बनानी होंगी बायो-फ्यूल से चलने वाली गाड़ियां

Nitin Gadkari
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि वह अगले 3 से 4 महीने में कार के इंजन में बदलाव को लेकर आदेश जारी करेंगे। इसके तहत सभी वाहन निर्माताओं को फ्लेक्स इंजन यानी वैकल्पिक ईंधन वाले इंजन के वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग को अनिवार्य कर दिया जाएगा। 
 
गडकरी करीब 2 साल से कार कंपनियों से फ्लेक्स इंजन बनाने की अपील कर रहे थे, लेकिन इसे अनिवार्य नहीं किया गया था। अब पहली बार इस तरह के इंजन के लिए आदेश जारी करने की तैयारी है। इसके तहत ऐसे इंजन तैयार किए जाएंगे जिसमें एक से अधिक ईंधन का इस्तेमाल हो सकेगा।
 
उल्लेखनीय है कि नितिन गडकरी पिछले 2 साल से वाहन निर्माताओं से फ्लेक्स इंजन बनाने की अपील कर रहे थे, लेकिन इसे अनिवार्य नहीं किया गया था। अब पहली बार इस तरह के इंजन के लिए आदेश जारी करने की तैयारी है।
अगला लेख
बड़ी खबर, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगवार, गोलीबारी में गैंगस्टर गोगी की मौत