शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nirmala sitharaman
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 मई 2020 (19:06 IST)

कृषि क्षेत्र के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की घोषणा

कृषि क्षेत्र के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की घोषणा - Nirmala sitharaman
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी सरकार ने 20 लाख के पैकेज में से शुक्रवार को कृषि क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की। निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्‍य बिन्दु...
  • कृषि क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए।
  • सब्जी उत्पादकों को भंडारण के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी।
  • शहद उत्पादन से किसानों को मिलेगी अतिरिक्त आय। 
  • मधुमक्खी पालन के लिए 500 करोड़ रुपए की योजना।
  • डेयरी इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 15 हजार करोड़ रुपए।
  • पशु टीकाकरण के लिए 13 हजार 347 करोड़ रुपए खर्च होंगे। करीब 53 करोड़ मवेशियों को होगा फायदा।
  • डेयरी प्रोजेक्ट के लिए निजी निवेश को बढ़ावा देगी सरकार।
  • गंगा किनारे हर्बल खेती का प्लान। 
  • प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत मछली पालन के लिए 20 हजार करोड़।
  • 11 हजार करोड़ रुपए मछली पालन के लिए।
  • 9 हजार करोड़ मछली पालन इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए।
  • सूक्ष्म खाद्य इकाइयों के लिए 10 हजार करोड़ रुपए। 
  • 10 हजार करोड़ का क्लस्टर प्लान, यूपी में मैंगो क्लस्टर बनाया जाएगा। 
  • केसर, मिर्ची, मखाना, हल्दी के लिए क्लस्टर।
  • बिहार में मखाना क्लस्टर एवं कश्मीर में केसर क्लस्टर बनाए जाएंगे।
  • आंध्र में मिर्च एवं तेलंगाना में हल्दी के लिए क्लस्टर बनाए जाएंगे। 
  • डेयरी के लिए ब्याज में 2 प्रतिशत की छूट। 
  • फसल बीमा योजना के लिए 64000 करोड़।
  • 2 करोड़ किसानों को ब्याज में सब्सिडी दी गई। 
  • 2 करोड़ किसानों को 5 हजार करोड़ का लाभ दिया। 
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए 17 हजार 300 करोड़ रुपए दिए।
  • किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 2 लाख करोड़ रुपए।
  • कृषि क्षेत्र में 85 प्रतिशत योगदान छोटे एवं मझोले किसानों का।
  • वित्तमंत्री ने कहा- लॉकडाउन के दौरान भी किसान काम करते रहे।
  • 2 माह में किसानों के खाते में डाले गए 18 हजार 700 करोड़ रुपए जमा किए।
  • लॉकडाउन में 74 हजार 300 करोड़ की फसल खरीदी गई।
  • आज होगा कृषि, पशुपालन के लिए एलान। पैकेज की तीसरी किस्त में होंगे 11 एलान।
 
ये भी पढ़ें
Live update : कोरोना से मुक्त होने वाला स्लोवेनिया पहला यूरोपीय देश बना