suvichar

भारी नकद निकासी पर अंकुश के लिए लगाया गया है टीडीएस, 448 फर्मों ने निकाले थे 5.6 लाख करोड़ रु.

Updated: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (10:10 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कुछ इकाइयों की ओर से बड़े पैमाने पर नकद निकासी की प्रवृत्ति को देखते हुए सरकार को एक सीमा से अधिक की ऐसी निकासी पर टीडीएस (धन के स्रोत पर कर की कटौती) का प्रावधान करना पड़ा है।
 
उन्होंने लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 में मात्र 448 कंपनियां ऐसी रहीं जिन्होंने बैंक खातों से 5.56 लाख करोड़ रुपए की राशि की नकद निकासी की। यही वजह है कि सरकार को बैंक खाते से साल में 1 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी करने वाले व्यक्तियों और इकाइयों पर टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) लगाना पड़ा है।
 
उपरोक्त 448 इकाइयों के मामले में प्रत्येक ने अपने बैंक खातों से साल में 100-100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि निकाली। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2017-18 में करीब 2 लाख लोगों और इकाइयों ने बैंक खातों से 1-1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि निकाली। इन इकाइयों ने कुल मिलाकर 11.31 लाख करोड़ रुपए की निकासी की।
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि कारोबारी भुगतान नकद में करने को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से मैं बैंक खाते से 1 साल में 1 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी पर 2 प्रतिशत टीडीएस का प्रस्ताव करती हूं।
 
वित्त वर्ष 2017-18 में 1.03 लाख से अधिक इकाइयों ने 1 से 2 करोड़ रुपए की निकासी की और उनकी कुल मिलाकर निकासी 1.43 लाख करोड़ रुपए रही, वहीं 58,160 इकाइयों ने 2 से 5 करोड़ रुपए की निकासी की और उनकी कुल मिलाकर नकद निकासी 1.75 लाख करोड़ रुपए थी।
 
इसी तरह 14,552 इकाइयां ऐसी थीं जिन्होंने साल के दौरान बैंक खातों से 5 से 10 करोड़ रुपए निकाले और उनकी कुल निकासी 98,900 करोड़ रुपए रही। इसके अलावा 7,300 लोग ऐसे रहे जिन्होंने 10 से 100 करोड़ रुपए की निकासी की। उनकी कुल निकासी 1.57 लाख करोड़ रुपए रही। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख