1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nirbhaya Case: Tihar jail administration asks convicts, When to meet family

Nirbhaya Case: तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोषियों से पूछा, परिजनों से कब करना है मुलाकात...

Nirbhaya Case
नई दिल्ली। निर्भया मामले में तीसरी बार डेथ वारंट जारी होने के बाद भी दोषी फांसी से बचने के लिए तरह तरह के पैतरे आजमा रहे हैं। इस बीच तिहाड़ जेल प्रशासन ने अक्षय और विनय से पूछा है कि वो अंतिम बार अपने परिवारवालों से कब मिलना चाहते हैं।
 
निर्भया केस में दोषियों को डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी देने से पहले होने वाली प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है। जेल मैनुअल के मुताबिक से फांसी लगने के 14 दिन पहले दोषियों से मिलने के लिए उनके परिवारवालों को चिट्ठी लिखी जाती है।
 
समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट में कहा गया है कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों के अनुसार, दोषी मुकेश और पवन पिछले महीने (एक फरवरी को फांसी देने का निर्णय होने से पहले) अपने परिजनों से मिल चुके हैं। वहीं अब अक्षय और विनय से भी पूछा गया है कि वो अंतिम बार अपने परिवारवालों से कब मिलना चाहते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों को तीसरी बार डेथ वारंट जारी किया है। चारों दोषियों को 3 मार्च की सुबह 6 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी।
अगला लेख
Corona virus: चीन ने नहीं दी मंजूरी, इंतजार में खड़ा है भारतीय वायुसेना का विमान