Daily Horoscope
✕

कश्मीर में पैदा हुआ नया आतंकी संगठन, लोगों को डराने की साजिश

Updated: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (19:22 IST)
जम्मू। कश्मीर में एक बार फिर धमकियों का दौर आरंभ हो गया है। इसके लिए इंटरनेट का सहारा लिया जा रहा है। इंटरनेट पर धमकियां और चेतावनियां जारी करने का वीडियो डाल कश्मीरियों व बाहरी लोगों को डराने की कोशिशें की जा रही हैं।
 
इस क्रम में एक नए संगठन ने डोमिसाइल हासिल करने वालों और इसे बनाने में उनकी मदद करने वालों को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। यही नहीं उन्होंने घाटी में पुलिस विभाग में काम कर रहे कर्मियों को भी आतंकी संगठनों का साथ देने का फरमान सुनाया है।
 
दरअसल, कश्मीर में एक नए आतंकवादी संगठन ने दस्तक दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संगठन का नाम ‘कश्मीर टाइगर्स’ बताया जा रहा है। इस संगठन ने भी डोमिसाइल प्रमाण पत्र हासिल करने वालों और इसमें उनकी मदद करने वालों को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है।
 
यही नहीं उन्होंने घाटी में पुलिस विभाग में काम कर रहे कर्मियों को भी आतंकी संगठनों का साथ देने की चेतावनी दी है। घाटी में इस संगठन की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। संगठन के हवाले से घाटी में एक वीडियो वॉयरल हो रहा है। इस वीडियो में जो आतंकी कश्मीर टाइगर्स का कमांडर होने की बात कर रहा है वह दक्षिण कश्मीर से लापता हुआ मुफ्ती अल्ताफ हुसैन है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस नए संगठन और इसके कमांडर को लेकर कुछ भी कहने में असमर्थ हैं।
 
घाटी में बीते एक साल के दौरान सामने आने वाला यह चौथा नया संगठन है। वर्ष 2020 में पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट गजनबी फोर्स और लश्कर-ए-मुस्तफा जैसे संगठन सामने आए हैं। कश्मीर टाइगर्स नामक इस संगठन ने भी अपनी उपस्थिति का ऐलान इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो के जरिए किया है। इस वीडियो में नजर आने वाला नकाबपोश आतंकी कमांडर का नाम मुफ्ती अल्ताफ हुसैन है। अनंतनाग जिले में नाठीपोरा डुरु गांव का रहने वाला और दो बच्चों का पिता मुफ्ती अल्ताफ करीब 5 माह से गायब था। वायरल हुए करीब 4.15 मिनट के वीडियो में वह एक कागज पर लिखे भाषण को पढकर सुना रहा है।
 
इसमें वह कश्मीर में जिहाद और इस्लाम की दुहाई देते हुए कश्मीरियों को किसी भी गैर कश्मीरी को अपनी जमीन-मकान इत्यादि ना बेचने का फरमान सुना रहा है। यही नहीं उसने कहा कि कश्मीर में मुस्लिमों को अल्पसंख्यक बनाने की साजिश हो रही है। वह देश के अन्य राज्यों से आकर जम्मू-कश्मीर में बसे लोगों को भी यहां का डोमिसाइल प्रमाण पत्र न बनाने की चेतावनी दे रहा है। उसने धमकाया है कि अगर किसी बाहरी व्यक्ति ने अपना डोमिसाइल बनवाया या फिर कोई जमीन जायदाद खरीदी तो वह अपने अंजाम का खुद जिम्मेदार होगा।
 
मुफ्ती अल्ताफ हुसैन उर्फ अबुजार ने अपने इस वीडियो में जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों व अधिकारियों को भी धमकाया है। कश्मीर को भारत से आजाद कराने का ऐलान करते हुए मुफ्ती अल्ताफ हुसैन उर्फ अबुजार ने कहा कि पुलिसकर्मियों को मुजाहिदीन (आतंकी खुद को मुजाहिदीन कहते हैं) का साथ देना चाहिए अगर वह साथ नहीं दे सकते तो उन्हें मुजाहिदीन के खिलाफ किसी भी अंतकरोधी अभियान में शामिल नहीं होना चाहिए। वे पूरी तरह से तटस्थ रहें। वे हिन्दुस्तान का साथ न दें।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख