Hanuman Chalisa
✕

फिलीपींस में 7.0 की तीव्रता के भूकंप के झटके, दहशत में लोग

Updated: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (23:21 IST)
मनीला। दक्षिण फिलीपींस (Philippines) में गुरुवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अधिकारियों का कहना है कि भूकंप का केंद्र बेहद गहराई में होने के कारण कोई खास नुकसान नहीं हुआ है और सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। उसका केंद्र समुद्र तल से 95.8 किलोमीटर नीचे दावाओ ऑक्सीडेंटल प्रांत के पोंडागुईतान से करीब 201 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप संस्थान के अनुसार, भूकंप के झटके आसपास के शहरों और प्रांतों में भी महसूस किए गए।

अमेरिकी संस्थान के अनुसार, भूकंप से क्षति होने या किसी के हताहत होने की कम आशंका है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली का कहना है कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। बेहद गहराई में होने वाले भूकंप से जमीन के ऊपर नुकसान की आशंका कम होती है।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख