shradh paksha
✕

राजधानी में प्रदूषण से वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्तर तक पहुंची

Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (18:55 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्तर तक पहुंच गई और पूर्वाह्न 11 बजे तक यहां औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 427 तक पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह यहां धुंध थी और आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया जिससे प्रदूषण के रोकथाम के उपाय करने में मुश्किलें आईं।
 
 
नगर निगम के कर्मचारियों को सुबह शहर की कुछ जगहों पर वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए पानी छिड़काव करते हुए देखा गया। यहां के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब थी और यहां एक्यूआई-500 के करीब पहुंच गया। प्रदूषित हवा के कारण लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का चक्कर आने की शिकायत की। आसमान में धुंध की मोटी परतें देखी गईं।
 
मौसम विभाग ने बताया कि यहां पर हल्की ठंड महसूस की गई और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का आसार हैं। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख