सम्बंधित जानकारी
- नरेन्द्र मोदी का बड़ा हमला, अब शहरों में बड़े घरों में रहते हैं नक्सलवादी...
- मोदी सरकार का बड़ा दाव, जापान के सामने रखा बुलेट ट्रेन के कोच निर्माण का प्रस्ताव
- नोटबंदी के 2 साल: आज देशभर में मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस
- नोटबंदी पर शिवसेना ने कहा- लोग प्रधानमंत्री मोदी को सजा देने का इंतजार कर रहे
- पीएम मोदी और राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ में टक्कर, इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला
प्रधानमंत्री ने सूटबूट वाले दोस्तों को फायदा पहुंचाया, युवाओं के सपने को मिट्टी में मिलाया : राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी की दर 2 साल के उच्चतम स्तर पर चले जाने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी ने सूटबूट वाले दोस्तों को फायदा पहुंचाने और युवाओं के सपने को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।
गांधी ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए ट्वीट किया- 2014- ठग विद्या 1 : मुझे प्रधानमंत्री बनाओ, मैं 2 करोड़ रोजगार दिलाऊंगा। 2016- ठग विद्या 2 : नोटबंदी में मेरा साथ दो, मैं कालाधन वापस लाऊंगा। 2018- असलियत : सूटबूट वाले दोस्तों को राफेल में उड़ाऊंगा, नौजवानों के सपने मिट्टी में मिलाऊंगा।
दरअसल, थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी (सीएमआईई) के मुताबिक इस साल अक्टूबर में देश में बेरोजगारी की दर 6.9 फीसदी पर पहुंच गई है, जो पिछले 2 सालों में सबसे ज्यादा है। श्रमिक भागीदारी भी घटकर 42.4 फीसदी पर पहुंच गई है, जो जनवरी 2016 के आंकड़ों से भी नीचे है। (भाषा)
