sundarkand
✕

NEET UG Controversy : परीक्षा में धांधली की जांच के लिए गोधरा पहुंची CBI टीम

Updated: सोमवार, 24 जून 2024 (16:55 IST)
NEET UG exam rigging case : केंद्रीय अन्वेषण बयूरो (सीबीआई) की एक टीम 5 मई को हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET UG) में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सोमवार को गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित गोधरा शहर पहुंची और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मिली। उन्होंने कहा, मामले की जांच के लिए हम उन्हें हरसंभव सहयोग देंगे।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गोधरा पुलिस ने 27 उम्मीदवारों से 10-10 लाख रुपए लेकर नीट-यूजी उत्तीर्ण कराने में उनकी मदद करने की कोशिश के लिए आठ मई को आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया था।
ALSO READ: एक्शन में CBI, NEET UG गड़बड़ी में दर्ज की FIR
पंचमहल के पुलिस अधीक्षक, हिमांशु सोलंकी ने कहा कि सीबीआई की एक टीम गोधरा पहुंची और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मिली। उन्होंने कहा, मामले की जांच के लिए हम उन्हें हरसंभव सहयोग देंगे। प्रश्न पत्र लीक के दावों की जांच को लेकर छात्रों के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और मुकदमेबाजी के बीच सीबीआई ने रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज की थी।
ALSO READ: NEET मामले में बरसीं प्रियंका गांधी, मोदी राज में शिक्षा प्रणाली माफिया के हवाले
गुजरात के गृह विभाग ने रविवार को राज्य पुलिस द्वारा दर्ज नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के मामलों को सीबीआई को हस्तांतरित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की जिससे केंद्रीय एजेंसी के जांच की जिम्मेदारी संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया। देशभर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट-यूजी का आयोजन किया जाता है।
 
गुजरात पुलिस ने नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं के मामले में अब तक गोधरा के एक स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। नौ मई को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए पांच मई को आयोजित नीट-यूजी के केंद्र के रूप में नामित गोधरा के स्कूल में सक्रिय गिरोह का खुलासा तब हुआ जब जिलाधिकारी को सूचना मिली कि कुछ लोग कदाचार में शामिल थे।
ALSO READ: NEET UG Re-Exam : 1563 में से सिर्फ 813 अभ्यर्थी ही हुए शामिल, 52% छात्रों ने ही दी परीक्षा
पुलिस अधीक्षक सोलंकी ने पहले कहा था कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में तुषार भट्ट, स्कूल के प्रिंसिपल परषोत्तम शर्मा, वडोदरा स्थित शिक्षा सलाहकार परशुराम रॉय, उनके सहयोगी विभोर आनंद और कथित बिचौलिए आरिफ वोहरा शामिल हैं।
 
जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर गोधरा तालुका पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार भट्ट से सात लाख रुपए नकद बरामद किए गए थे जो जय जलाराम स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। भट्ट को शहर में नीट-यूजी के लिए उपकेंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया था।
ALSO READ: क्‍या बिहार, झारखंड, यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र तक फैला है NEET Paper Leak का जाल, चौंका रहे हैं खुलासे
सूत्रों के अनुसार, उन 27 छात्रों में से, जिन्होंने या तो अग्रिम भुगतान किया था या रॉय और अन्य को पैसे देने पर सहमति व्यक्त की थी, केवल तीन ही परीक्षा पास कर पाए। प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपियों ने अभ्यर्थियों से कहा कि वे केवल उन प्रश्नों को हल करें जिन्हें वे जानते हैं और अन्य को खाली छोड़ दें क्योंकि उन्हें परीक्षा के बाद उत्तर पत्रक एकत्र करने के उपरांत भरा जाएगा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

अगला लेख