ramcharitmanas
✕

नक्सल प्रभावित 96 जिलों में 4,072 टॉवर लगाने को मंजूरी

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (17:45 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने देश के 10 राज्यों के नक्सल प्रभावित 96 जिलों में 7,330 करोड़ रुपए की लागत से 4,072 टेलीकॉम टॉवर लगाने को मंजूरी प्रदान कर दी है।
 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा चिह्नित स्थानों पर ये टॉवर लगाए जाएंगे, जो यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) से समर्थित है।
 
उन्होंने कहा कि वाम चमरपंथ (एलडब्ल्यूई) परियोजना का यह दूसरा चरण है। पहले चरण में 4080.78 करोड़ रुपए की लागत से 2,335 टॉवर लगाए जा चुके हैं। अब इसके दूसरे चरण में 96 जिलों में 4,072 टॉवर लगाने की योजना है।
 
पहले चरण में सिर्फ 2जी टॉवर लगाए गए थे लेकिन अब उन क्षेत्रों 4जी और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के लिए नए टॉवर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश के 8 जिलों के साथ ही बिहार के 8, छत्तीसगढ़ के 16, झारखंड के 21, मध्यप्रदेश के 1, महाराष्ट्र के 2, ओडिशा के 18, तेलंगाना के 14, उत्तरप्रदेश के 3 और पश्चिम बंगाल के 5 जिलों में टॉवर लगाए जाएंगे। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख