Hanuman Chalisa
✕

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का दीर्घकालिक हल निकालेंगे : प्रसाद

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (17:38 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के आसमान छूने से देशभर में लोगों की नाराजगी के बीच सरकार ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उठापठक के मद्देनजर इस समस्या का दीर्घकालिक हल निकाला जा रहा है।
 
 
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार चिंतित है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों से सरकार का नियंत्रण मोदी सरकार ने ही हटाया था और इसके बाद से तेल कंपनियां ही इसका निर्धारण कर रही हैं। इसके बाद से पेट्रोल की कीमतें कई बार काफी कम भी हुई हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक के मद्देनजर सरकार इस समस्या के दीर्घावधि समाधान पर विचार-विमर्श कर रही है और इससे संबंधित निर्णय की प्रक्रिया चल रही है। इंतजार कीजिए, सरकार इसका समाधान करेगी और सभी संशय दूर किए जाएंगे। विधि एवं न्याय मंत्री ने साथ ही कहा कि यह भी सच्चाई है कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले तमाम करों से मिलने वाला पैसा देश के विकास में लगाया जा रहा है। इसी पैसे से हाईवे, एम्स, डिजिटल योजना और अन्य ढांचागत विकास कार्य किए जा रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं और इसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 30 पैसे और महंगा होकर 77 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया जबकि वहीं मुंबई में दाम 85 रुपए प्रति लीटर को छू गया।
 
4 बड़े महानगरों में पेट्रोल की सर्वाधिक कीमत मुंबई में है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत बुधवार को 22 पैसे प्रति लीटर और बढकर 84.99 रुपए प्रति लीटर हो गई। यहां डीजल भी सबसे महंगा 72.76 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली में दोनों ईंधनों की कीमत सबसे कम है। यहां पेट्रोल 77.17 और डीजल 68.34 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में कीमतें क्रमश: 79.83 और 70.89 रुपए तथा चेन्नई में 80.11 और 72.14 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुकी हैं। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख