Daily Horoscope
✕

बड़ा खुलासा, नवाज शरीफ के भारत में अरबों डॉलर जमा

Updated: बुधवार, 9 मई 2018 (12:54 IST)
कहा जाता है कि भारत के कुछ नेताओं और धन्ना सेठों का धन स्विस खातों में जमा है, वहीं भारत के पड़ोसी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर आरोप हैं कि उनके अरबों डॉलर भारत में जमा हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में इस तरह का दावा किया गया है। 
 
नवाज शरीफ पर भारत में गैर कानूनी तरीके से 4.9 अरब डॉलर जमा कराने का आरोप लगा है। पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
 
खबरों के मुताबिक, एनएबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ब्यूरो के चेयरमैन ने उस मीडिया रिपोर्ट  का संज्ञान लिया है, जिसमें दावा किया गया है कि नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री रहने के दौरान भारत में 4.9  अरब डॉलर जमा किए।
 
इस रिपोर्ट के मुताबिक, विश्‍व बैंक की 'माइग्रेशन एंड रिमिटेंस बुक 2016' में नवाज शरीफ के भारत में पैसा  भेजने का जिक्र है। इस मनीलॉन्ड्रिंग मामले में नवाज शरीफ समेत अन्य के खिलाफ जांच शुरू करने के आदेश  के बाद से उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं।
 
रिपोर्ट में दावा किया गया कि शरीफ ने यह रकम भारत के वित्त मंत्रालय को भेजी थी। इसके चलते भारत का  विदेशी मुद्रा भंडार अचानक बढ़ गया था, जबकि पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आ गई थी। हालांकि  स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान एक बयान जारी कर पाकिस्तान से 4.9 अरब डॉलर भारत भेजे जाने के दावे को  पहले ही खारिज कर चुका है। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख