बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. navy soldiers practice helicopter landing with search dogs
Written By
Last Modified: रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (00:45 IST)

नौसेना के जवानों ने खोजी कुत्तों के साथ हेलीकाप्टर से उतरने का किया अभ्यास

Indian Navy
मुंबई। भारतीय नौसेना के जवानों ने शनिवार को श्वानों के साथ हेलीकॉप्टर से उतरने का पहली बार अभ्यास किया। ये श्वान सूंघकर विस्फोटक का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित होते हैं।
 
नौसेना ने ट्वीट किया कि पश्चिमी नौसैना कमान के जवानों ने दो खोजी कुत्तों मिन्की और मुक्ति के साथ नौसेना के हेलीकाप्टर से नीचे उतरने का अभ्यास किया। यह बम के खतरे से निपटने के लिए किया गया अभ्यास था।
पश्चिमी नौसेना कमान के एक अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार का अभ्यास पहले भी किया जाता रहा है लेकिन यह पहली बार है जब यह श्वानों के साथ किया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हरियाणा के कृषि मंत्री का विवादित बयान, कहा- जो किसान मरे हैं, अगर घर पर होते तो भी मरते...