biodatamaker
✕

उद्धव ठाकरे पर भड़कीं नवनीत राणा, कहा- और कितना गिरोगे

Updated: बुधवार, 11 मई 2022 (15:03 IST)
नई दिल्ली। राजद्रोह मामले में सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक संबंधी फैसला आने के बाद अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा एक बार फिर मुखर हो गई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने सवाल किया कि धर्म का प्रचार करना गलत कैसे हैं।

ALSO READ: राजद्रोह मामले में SC की अंतरिम रोक, पहले से जेल में बंद लोगों को भी मिलेगी राहत
दिल्ली में प्रेस से बात करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि मैं डरने वाली नहीं हूं। मुझे प्रताड़ित किया गया। मेरे ऊपर देशद्रोह की गलत धारा लगाई गई। हमारी लड़ाई करप्शन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जेल में मुझे तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया। 
 
राणा ने अपने मकान को लेकर बीएमसी के नोटिस के बारे में कहा कि उसमें कुछ गलत नहीं है। बिल्डर ने नियमानुसार अनुमति लेने के बाद ही बनाया है। बीएमसी द्वारा घर के बाहर नोटिस चिपकाने को भी उन्होंने गलत बताया। उन्होंने कहा कि आप हमारा घर गिरा रहे हो। 14 साल के बाद अपको लगा कि वो अवैध है। उद्धव ठाकरे आप गिरोगे तो कितना गिरोगे, लेकिन हम लड़ते रहेंगे।
 
उन्होंने बताया कि वे और उनके पति रवि राणा मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे को सद्बुद्धि मिले इसके लिए दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।  

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख