suvichar
✕

नहीं मिल रहा जीएसटी दरों में कमी का फायदा, सख्त हुई सरकार

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (08:52 IST)
जीएसटी काउंसिल द्वारा करीब 200 वस्तुओं की दरों में कमी के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि ये सब चीजें और सेवाएं सस्ती हो जाएंगी। ऐसा हुआ नहीं, इन चीजों और सेवाओं के दाम बढ़ा दिए गए और ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिला। ऐसे में अब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए नेशनल एंटी प्रॉफिटिंग अथॉरिटी बनाने का ऐलान किया है।
 
सरकार ने घोषणा की कि वो जीएसटी के तहत नेशनल एंटी प्रॉफिटिंग अथॉरिटी बनाएगी ताकि टैक्स में जो कटौती की गई है, उसका फायदा लोगों तक मिल सके।
 
केंदीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि एंटी-प्रॉफिटियरिंग अथॉरिटी देश के उपभोक्ताओं के लिए एक विश्वास है। यदि किसी ग्राहक को लगता है कि उसे घटी टैक्स दर का लाभ नहीं मिल रहा है तो वह अथॉरिटी में इसकी शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती हैं कि GST स्लैब में आए बदलावों का पूरा लाभ आम आदमी तक पहुंचे।
 
अगर किसी कस्टमर को लगता है कि जीएसटी के तहत उससे ज्‍यादा पैसे लिए गए हैं तो वह इसकी शिकायत वह अथॉरिटी की स्‍क्रीनिंग कमेटी के सामने कर सकता है। अगर मामला ऐसा है जिससे कई राज्‍य के लोगों पर असर हो सकता है तो शिकायत सीधे स्‍टैंडिंग कमेटी के सामने रखी जा सकती है।
 

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

LIVE: विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ECI, CEC से मांगा जवाब

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अंकिता भंडारी प्रकरण में धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई, न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर उठाए कदम

मध्य प्रदेश सरकार का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय, 45 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को पदोन्नति में सीपीसीटी से मिलेगी छूट

बांग्लादेश प्रोटेस्ट वाले बयान पर घिरीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, बीजेपी बोली- यह राहुल गांधी की 'पोस्टर गर्ल'

अगला लेख