Hanuman Chalisa

नरेंद्र सिंह तोमर बोले, हर गरीब को मिलेगा घर, सरकार तेजी से कर रही काम

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (12:35 IST)
भोपाल। केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार आगामी वर्ष 2022 तक प्रत्येक गरीब को आवास मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री आवास योजना' पर तेजी से कार्य कर रही है।
 
तोमर ने बताया कि सरकार के पास उपलब्ध आकड़ों के अनुसार देश में लगभग 2 करोड़ 70 लाख लोगों के पास कच्चे आवास हैं। इनमें से लगभग 1 करोड़ को वर्ष 2019 तक 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत आवास मुहैया करा दिए जाएंगे, शेष को वर्ष 2022 तक इस योजना के तहत पक्के आवास मुहैया कराने का लक्ष्य है।
 
उन्होंने बताया कि 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' के तहत भी मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को योजना के तहत आवश्यक धनराशि मुहैया करा दी गई है। इस राशि का सदुपयोग हो और कार्य भी तेजी से किए जाएं, इसके लिए  प्रयास किए जा रहे हैं।
 
ग्वालियर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश समेत अधिकांश राज्य इस योजना के क्रियान्वयन में भी अग्रणी हैं। जिन राज्यों में योजना की गति धीमी है, वहां पर तेजी से कार्य करने के लिए कहा गया है। हाल ही में सिर्फ मध्यप्रदेश के लिए ही 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' के तहत 1 हजार 955 करोड़ रुपयों का आवंटन किया गया है। (वार्ता)
 

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

अगला लेख