kundali milan
✕

डिजिटल पेमेंट के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 'भीम' एप किया लॉन्च और लकी ड्रॉ खोला

Updated: शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016 (22:35 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के लिए शुक्रवार को बीएचआईएम एप लॉन्च किया। 'बीएचआईएम' का मतलब 'भारत इंटरफेस ऑफ मनी' एप को लॉन्च किया। एप को लॉन्च करते हुए पीएम मोदी ने खादी ग्रामोद्योग को पैसा ट्रांसफर किया। पीएम ने एप के जरिए 125 रुपए खादी ग्रामोद्योग को ट्रांसफर किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल बनो इंडिया योजना के अंतर्गत लकी ड्रॉ ग्राहक योजना और लकी ड्रॉ डिजिधन व्यापार योजना का गुरुवार को उन्होंने लकी ड्रॉ निकाला। 

मोदी इस मौके पर नोटबंदी का विरोध कर रहे अपने राजनीतिक विरोधियों की चुटकी लेने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य देश की संपत्ति को खाने वाले ‘चूहों’ को पकड़ना था। प्रधानमंत्री ने हालांकि अपने संबोधन में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यह स्पष्ट रूप से नोटबंदी का विरोध कर रहे विपक्ष पर केंद्रित था। मोदी ने कहा कि एक नए स्वदेशी भुगतान एप 'भीम' का नाम भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया। 

* 
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा उन पर लगाए जा रहे निजी भ्रष्टाचार के आरोपों का उल्लेख किए बगैर प्रधानमंत्री ने पूर्ववती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय हुए घोटालों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वक्त था जब यह चर्चा होती थी कि कोयले में कितना गया, टू जी में कितना गया लेकिन उनकी सरकार के समय यह चर्चा हो रही है कि बैंकों में कितना धन आ रहा है।
 
नोटबंदी पर पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम का नाम लिए बगैर उनके इस बयान पर कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया, मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि दरअसल हम चुहिया को ही पकड़ना चाहते थे। यह चुहिया ही सबकुछ चट कर जाती थी। गरीबों का हक मारने वाली चुहिया को ही पकड़ने का काम चल रहा है और यह काम अपनी गति से चल रहा है। डिजिटल भुगतान को लेकर संदेह व्यक्त कर रहे लोगों को आड़े हाथों लेते हुए श्री मोदी ने कहा कि निराशावादियों के लिए उनके पास कोई औषधि नहीं है और आशावादियों के लिए हजारों अवसर हैं। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख