ramcharitmanas

नरेन्द्र मोदी ने कहा- Article 370 पर फैसला बहुत सोच-समझकर, होंगे बहुत फायदे

Updated: सोमवार, 12 अगस्त 2019 (12:55 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में Article 370 हटाने का फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 
 
नरेन्द्र मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स को दिए साक्षात्कार में उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर में हुए ताजा बदलाव से यहां आने वाले समय में देश के दूसरे हिस्सों की तरह विकास कार्य होंगे। इससे निवेशकों की राज्य में रुचि बढ़ेगी और लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कई उद्योगपतियों ने जम्मू-कश्मीर में निवेश की इच्छा जाहिर भी की है।
 
उन्होंने कहा कि है निवेश के लिए अनुकूल माहौल की जरूरत होती है। आज के दौर में आर्थिक तरक्की बंद दरवाजों के अंदर नहीं हो सकती। यहां के युवा भी खुले दिमाग से विकास में सहयोग करेंगे। आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे बेहतरीन संस्थानों से न केवल क्षेत्र के युवाओं के लिए शैक्षिक अवसर बढ़ेंगे बल्कि क्षेत्र में बेहतर और काबिल युवा तैयार होंगे। 
 
मोदी ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। यह हमारी प्राथमिकता में शामिल है। यहां सड़क, नई रेल लाइन और एयरपोर्ट आधुनिकीकरण का काम पहले से ही प्रस्तावित है। देश के अन्य राज्यों और शहरों से जम्मू कश्मीर की कनेक्ट‍ीविटी बढ़ेगी तो इससे यहां विकास और निवेश के अवसर पैदा होंगे। 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

Delhi BRICS Summit: पुतिन, जिनपिंग और युद्ध के साए में 'मोदी टेस्ट'! जानिए विदेशी मीडिया ने क्या लिखा?

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

अगला लेख