shradh paksha
✕

मोदी और शाह को 100 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस

Updated: मंगलवार, 8 मई 2018 (00:00 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को विधिक नोटिस भेजे और उन्हें चेतावनी दी कि वे आपराधिक और दीवानी मानहानि के मामले दायर करेंगे। सिद्धारमैया पर कथित भ्रष्टाचार को लेकर मोदी और शाह की ओर से निशाने साधे जा रहे हैं।
 
 
सिद्धारमैया ने इसके साथ ही भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ भी नोटिस भेजा है जिनके खिलाफ कांग्रेस ने लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इस नोटिस में उनसे बिना शर्त माफी मांगने या 100 करोड़ रुपए के मानहानि मामले का सामना करने को कहा गया है।
 
मोदी ने सिद्धारमैया के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को लेकर लगातार हमले किए हैं और उनकी सरकार को 'सीधा रुपैया सरकार' और '10 प्रतिशत कमीशन सरकार' कहा है। मोदी ने अपने प्रचार अभियान के दौरान यह भी आरोप लगाया कि उनकी सरकार जहां व्यापार करने में आसानी की बात करती है, सिद्धारमैया सरकार हत्या में सुगमता का माहौल दे रही है।
 
सिद्धारमैया ने अपने नोटिस में प्रधानमंत्री एवं अन्य से मांग की है कि वे इलेक्ट्रानिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए तत्काल सार्वजनित रूप से माफी मांगें और ऐसा नहीं करने पर उन्हें विधिक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। सिद्धारमैया ने अपने वकील और कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य वीएस उगरप्पा के जरिए भेजे नोटिस में कहा है कि सभी ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराध किए हैं।
 
इसमें कहा गया है कि आपसे कहा जाता है कि आप आगे से ऐसे बयान देने से परहेज करें और तत्काल इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए तुरंत बिना शर्त माफी मांगें जिसमें बयान और विज्ञापन आए हैं। (भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

PM सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 8.76 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए

अगला लेख