Hanuman Chalisa
✕

सोनम कपूर की मेहंदी पार्टी में सितारों की धूम

Updated: सोमवार, 7 मई 2018 (23:41 IST)
मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर की मेहंदी पार्टी में सोमवार को उनके पिता अनिल कपूर, चचेरे भाई अर्जुन कपूर और बॉलीवुड की उनकी दोस्त-कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीस ने धूम मचाई।


रविवार को मेहंदी से पहले अभिनेत्री के जुहू स्थित घर में उत्सव हुआ जिसमें उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया था, वहीं परिवार के अन्य सदस्य तथा दोस्तों ने सोमवार को के मेहंदी समारोह में मेहंदी लगाई।
 
अभिनेत्री ने अपने मेहंदी समारोह में अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना। आयोजन स्थल बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंचकर सोमवार को अनिल कपूर ने मुस्कराते हुए मीडियाकर्मियों की तरफ हाथ हिलाया।
इस समारोह में बोनी कपूर, जाह्नवी, खुशी, संजय कपूर उनकी पत्नी महीप कपूर, बेटी सहान्या, मोहिता मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मौजूद थे।

इस महोत्सव में रेखा, करण जौहर, रानी मुखर्जी, फराह खान, शिल्पा शेट्टी, सिद्धांत कपूर, डिजाइनर कुणाल रावल और मसाबा गुप्ता भी शामिल हुए। सोनम अपने प्रेमी आनंद आहूजा से मंगलवार सुबह एक निजी में समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगी। (भाषा)

Show comments

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख