Daily Horoscope
✕

नए उपभोक्ता सुरक्षा कानून पर काम कर रही सरकार : मोदी

Updated: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (00:10 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उपभोक्ता हित की सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता है और इस बात को ध्यान में रखते हुए एक नया उपभोक्ता सुरक्षा कानून तैयार किया जा रहा है। इस कानून में भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उपभोक्ता शिकायतों को समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से कम खर्च में निपटाने पर जोर दिया गया है। 
 
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून लागू किया है। आने वाले समय में उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। विनिर्माताओं के बीच आपस में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से दाम कम होंगे और उत्पाद सस्ते होंगे।
 
मोदी बुधवार को यहां पूर्वी, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी देशों के उपभोक्ता संरक्षण पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हम व्यापार के तरीके और देश की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नया उपभोक्ता संरक्षण कानून बनाने की प्रक्रिया में हैं। प्रस्तावित कानून में उपभोक्ता सशक्तिकरण पर कहीं अधिक जोर दिया जा रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कठोर प्रावधान किए गए हैं। त्वरित उपचारात्मक कार्रवाई के लिए आधिकारिक शक्तियों के साथ एक केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकार का गठन किया जाएगा। 
 
सरकार उपभोक्ता संरक्षण कानून, 1986 के स्थान पर नया कानून लेकर आ रही है जिसमें उपभोक्ता संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र के 2015 के संशोधित दिशानिर्देशों को आत्मसात किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख