Daily Horoscope
✕

मोदी ने दी शेख हसीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (10:21 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को गुरुवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं! ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दे! 
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की 26 सितंबर को वॉशिंगटन में गॉल ब्लैडर की सफल सर्जरी हुई है। यह जानकारी प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने बुधवार को दी थी। 69 वर्षीय हसीना को पेट में अचानक दर्द होने के कारण अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी करने का फैसला किया। करीम ने कहा था कि सफल ऑपरेशन के बाद अब वे बिलकुल स्वस्थ हैं। 
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को घर लौट आएंगी। शेख हसीना संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के बाद 22 सितंबर को न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन गई थीं। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: बियॉन्ड स्टूडियोज़ प्रदेश में करेगा ₹110 करोड़ का निवेश, 6,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

अगला लेख